तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को बीते सोमवार को दफन करके उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को खास तरह के ताबूत में रखा गया था। 'फ्लाइंग स्क्वॉड एंड होमेज' नाम कंपनी ने उनके ताबूत को बनाया था। अब तक ये कंपनी लगभग 500 अति विशेष लोगों के लिए भी ताबूत बना चुकी है। ये कंपनी पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और दिग्गज नेता शिवाजी गणेशन जैसे लोगों के पार्थिव शरीर के लिए ताबूत बना चुकी है।
ताबूत बनाने वाली इस खास कंपनी की बात करें तो 1994 से ये कंपनी ताबूत बनाने का काम कर रही है। सबसे पहले इस कंपनी ने तमिलनाडु के ही पूर्व मंत्री वी.आर नेंदूचेजियन के लिए ताबूत बनाया था। अब तक 500 से ज्यादा अति विशेष लोगों के लिए ये कंपनी ताबूत बना चुकी है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट पी आर एम एम शांताकुमार कहते है कि उनकी कंपनी द्वारा बनाये गए ताबूत में एक खास तरह का फ्रिजर बॉक्स होता है। जिससे पार्थिव शरीर को देर तक रखने पर भी कोई नुकसान न हो। साथ ही ताबूत के बाहरी हिस्से पर एक खास तरह की गोल्ड प्लेटिंग भी की जाती है।