फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता के पार्थिव शरीर के लिए बना था खास ताबूत, आर्किटेक्ट ने बतायी ये खास बातें

Wed, 07 Dec 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को बीते सोमवार को दफन करके उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को खास तरह के ताबूत में रखा गया था। 'फ्लाइंग स्क्वॉड एंड होमेज' नाम कंपनी ने उनके ताबूत को बनाया था। अब तक ये कंपनी लगभग 500 अति विशेष लोगों के लिए भी ताबूत बना चुकी है। ये कंपनी पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और दिग्गज नेता शिवाजी गणेशन जैसे लोगों के पार्थिव शरीर के लिए ताबूत बना चुकी है।
विज्ञापन


ताबूत बनाने वाली इस खास कंपनी की बात करें तो 1994 से ये कंपनी ताबूत बनाने का काम कर रही है। सबसे पहले इस कंपनी ने तमिलनाडु के ही पूर्व मंत्री वी.आर नेंदूचेजियन के लिए ताबूत बनाया था। अब तक 500 से ज्यादा अति विशेष लोगों के लिए ये कंपनी ताबूत बना चुकी है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट पी आर एम एम शांताकुमार कहते है कि उनकी कंपनी द्वारा बनाये गए ताबूत में एक खास तरह का फ्रिजर बॉक्स होता है। जिससे पार्थिव शरीर को देर तक रखने पर भी कोई नुकसान न हो। साथ ही ताबूत के बाहरी हिस्से पर एक खास तरह की गोल्ड प्लेटिंग भी की जाती है।
विज्ञापन

शांताकुमार ने बताया कि जयललिता के ताबूत को भी खास तरह से तैयार किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री के ताबूत का जिक्र करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि जयललिता के ताबूत में मौजूद फ्रिजर का तापमान 0-5 डिग्री सेल्सियस रखा गया था। ताकि उनके पार्थिव शरीर को कोई नुकसान न पहुंच सके। साथ ही शांताकुमार ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने जयललिता के पार्थिव शरीर की तबतक देख-रेख की जबतक उन्हें दफनाया नहीं गया।

तमिलनाडु के दिग्गज नेता और भारतीय राजनीति की 'अम्मा' का लंबी बीमारी के चलते सोमवार को निधन हो गया था। जिसके बाद पुरे तमिलनाडु में शोक का माहौल है। जयललिता एक ब्रहाम्रण महिला थीं फिर भी उन्हें पार्टी परंपराओं के चलते उनका देह संस्कार की जगह उन्हें दफनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें