फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत यात्रा पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री की डिनर पार्टी में आतंकी को बुलाया गया, तस्वीरें आईं सामने

Thu, 22 Feb 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी के साथ आतंकी जसपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भारत दौरा विवाद की राह पर चल पड़ा है। मंगलवार को मुंबई में जस्टिन के लिए एक रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। इसमें बॉलीवुड की हस्तियों के साथ कनाडा के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। जसपाल अटवाल की मौजूदगी की खबर मिलने से हड़कंप मच गया है। समाचार एएनआई ने सीबीसी न्यूज के हवाले से पार्टी की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। जिसमें प्रतिबंधित संगठन का आतंकी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी शोफी ट्रूडो के साथ एक तस्वीर में नजर आया है। 
विज्ञापन

 
प्रतिबंधित आतंकी संगठन का नेता और हत्या का दोषी जसपाल, कनाडा के शीर्ष नेताओं के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया। ट्रूडो की पत्नी के अलावा कनाडा के इंफ्रास्ट्रक्चर और कम्यूनिटी मिनिस्टर अमरजीत सोही के साथ भी जसपाल अटवाल की फोटो सामने आई है। 
 
कौन है जसपाल अटवाल 

जसपाल अटवाल खालिस्तान समर्थक आतंकी रहा है। अटवाल बैन किए गए इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन में काम करता था। उस पर कैबिनेट मंत्री मलकियत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश का आरोप लगा है। साल 1986 में वैंकूवर आइलैंड पर मलकियत सिंह सिद्धू की कार पर गोलियां बरसाई गई थीं, जसपाल उन चार आरोपियों में शामिल था जिन्होंने सिद्धू की कार पर गोली बारी की थी। 
विज्ञापन

 
गुरुवार को होने वाली डिनर पार्टी के लिए भी जसपाल को आमंत्रित किया गया था लेकिन अब आमंत्रण को कैंसिल कर दिया गया। पीएमओ प्रवक्ता ने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि हाई कमीशन जसपाल अटवाल के निमंत्रण को रद्द करने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें