फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Update: भारतीय जवानों के साथ जापानी सैनिकों ने किया योग; चार-पांच मार्च को तेलंगाना में रहेंगे पीएम मोदी

Fri, 01 Mar 2024 01:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राजस्थान के पोखरण में भारत और जापान की सेनाएं संयुक्त अभ्यास धर्म गार्जियन में भाग ले रही हैं। सैन्य अभ्यास भारत और जापान के बीच सहयोग और साझा रणनीतिक हितों को उजागर करता है। अभ्यास का मुख्य आकर्षण योग का अभ्यास रहा, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन

 

परीक्षा में नहीं बैठ पाया छात्र तो कर ली आत्महत्या
हैदराबाद में इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। क्योंकि वह समय से परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सका था। इसलिए उसने आदिलाबाद जिले की एक सिंचाई परियोजना में कूदकर कथित तौर पर जान दे दी। जिले के मंगुरला गांव की रहने वाला 17 वर्षीय छात्र को 8.30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना था लेकिन वह 9.15 बजे आदिलाबाद शहर पहुंचा। छात्र के सुसाइड नोट से कारणों का खुलासा हो पाया।

 

पीएम मोदी 4-5 मार्च को करेंगे तेलंगाना का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार और पांच मार्च को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान विभिन्न विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दो सार्वजनिक बैठकों को भी संबोधित करेंगे। राज्य की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी ने गुरुवार को पीएम की यात्रा के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम कराने के लिए कहा है।

असम सरकार ने 'विकास यात्रा' शुरू की
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि विकास यात्रा गुरुवार को शुरू हुई। इस दौरान पूरे असम में 23 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने असम को एक बेहतरीन बुनियादी ढांचे वाले स्थान बनाने की शुरुआत की गई है। यह परियोजनाएं जिले को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र में बदल देंगी। 
विज्ञापन

शरद पवार ने शिंदे, फडणवीस और अजित को दिया रात्रिभोज का न्योता
 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में टूट के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के मिजाज में कोई कमी नहीं आई है। भतीजे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच राजनीतिक मतभेद के बावजूद एनसीपी (एसपी) के नेता शरद पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अपने भतीजे उपमुख्यमंत्री को रात्रिभोज का न्योता दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों को बारामती में गोविंद बाग आवास पर बुलाया है। दरअसल, बारामती में जिस विद्या प्रतिष्ठान संस्था में रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है, शरद पवार उसके संस्थापक अध्यक्ष हैं। निमंत्रण पत्रिका में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, वंदना चव्हाण और अमोल कोल्हे का नाम है, जबकि शरद पवार का नाम नहीं है। फिर भी शरद पवार कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।


ईमानदारी व सादगी के प्रकाश स्तंभ थे मोरारजी देसाई : मोदी
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने कहा कि वह ईमानदारी व सादगी के प्रकाश स्तंभ थे। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मोरारजी भाई भारतीय राजनीति के एक ऐसे दिग्गज थे, जिन्होंने बेहद समर्पण के साथ देश की सेवा की। प्रधानमंत्री ने इस पोस्ट के साथ ही आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की एक कड़ी का आडियो क्लिप भी साझा किया, जिसमें उन्होंने मोरारजी देसाई के बारे में विस्तृत चर्चा की है।  
 
कर्नाटक : जयशंकर ने रखी शक्तिपीठ की आधारशिला
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के हुबली में पद्मावती माता शक्तिपीठ की आधारशिला रखी। साथ ही उन्होंने जैन मुनि आचार्य लोकेश को ग्लाेबल जैन पीस एंबेसडर अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया। इस दौरान दिगंबर व श्वेतांबर दोनों ही परंपराओं के प्रमुख जैन संत मौजूद रहे। जयशंकर ने कहा कि यह आयोजन दिगंबर आचार्य गुणधर नंदी और नवग्रह तीर्थ की आध्यात्मिक विरासत, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भारतीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।  
 
पाकिस्तान समर्थक नारे मामले में 7 लोग जांच के दायरे में : सिद्धरमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि पुलिस ने राज्यसभा के लिए चुने गए कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों की ओर से पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के मामले में सात लोग जांच के दायरे में आए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और उनके  खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें