फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: जापान, इस्राइल, जॉर्डन के नेताओं ने की PM मोदी से बात, पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की

Thu, 24 Apr 2025 09:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस्राइल, जॉर्डन और जापान सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात की। सभी देशों ने हमले की कड़ी निंदा की और भारत के साथ एकजुटता जताते हुए आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का संकल्प दोहराया।
 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, किंग अब्दुल्ला द्वितीय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। यह बातचीत पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई। इस्राइल ने भारत में हुए इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और भारत के साथ एकजुटता जताई।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को एक्स पर जानकारी दी कि पीएम मोदी ने इस आतंकी हमले की बर्बरता के बारे में बताया और दोहराया कि भारत इस हमले को अंजाम देने वालों और उनके मददगारों को सजा दिला कर रहेगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा, इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को फोन कर भारत की सरजमीं पर हुए इस आतंकी हमले की सख्त निंदा की। उन्होंने भारत के लोगों और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता जताई। पीएम मोदी ने इस सीमा पार हमले की बर्बरता के बारे में बताया और दोहराया कि भारत हमले के जिम्मेदारों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam: पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से इंडिगो-एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित, बयान जारी

वहीं, आज भारत में इस्राइल के राजदूत ने इस हमले की तीखी निंदा की। उन्होंने भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में तकनीक, तरीके और खुफिया जानकारी के जरिए सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भी प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमले की कड़ी निंदा करते हुए संवेदना जताई। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के लिए कोई भी तर्क या वजह सही नहीं हो सकती।

इस बातचीत की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को एक्स पर साझा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों की भावनाएं जॉर्डन के राजा के साथ साझा कीं और कहा कि इस जघन्य हमले को अंजाम देने वालों और इसके पीछे मौजूद लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एमईए ने एक्स पर लिखा, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और इस घिनौने आतंकी हमले की सख़्त निंदा की। उन्होंने मासूम लोगों की जान जाने पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को हर रूप में अस्वीकार किया जाना चाहिए और इसके लिए कोई भी तर्क स्वीकार्य नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने एकजुटता के इस संदेश के लिए महामहिम का धन्यवाद किया और भारत की ओर से सख़्त कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद वायुसेना का 'आक्रमण' शुरू, इस युद्धाभ्यास में राफेल समेत कई लड़ाकू विमान दिखा रहे दम

मैक्रों ने हिंदी पोस्ट में जताई संवेदना
पहलगाम आतंकी हमले पर वैश्विक प्रतिक्रियाओं में फ्रांस ने भी भारत के साथ खड़ा होने की बात कही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर हिंदी में लिखे एक संदेश में कहा, 'मैंने अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से मंगलवार को कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले पर बात की, जिसमें दर्जनों निर्दोष नागरिकों की दुखद मृत्यु हुई है। इस शोक की घड़ी में फ्रांस भारत और उसके लोगों के साथ दृढ़ता से खड़ा है। फ्रांस अपने सहयोगियों क साथ मिलनकर आतंकवाद के विरुद्ध जहां भी आवश्यकता हो, लड़ाई जाा रखेगा।'
विज्ञापन


जापान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को फोन किया
इसके अलावा जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की और इस खौफनाक हमले में हुई मौतों पर गहरा शोक जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस हमले को लेकर अपनी पूरी जानकारी जापानी प्रधानमंत्री के साथ साझा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, जापान के प्रधानमंत्री इशिबा ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई भी औचित्य नहीं हो सकता। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों को आतंक के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा पार से हुए इस हमले का मूल्यांकन और इससे निपटने के लिए भारत के मजबूत और निर्णायक इरादे भी साझा किए। 

अरब देशों ने इस हमले को लेकर एकजुट होकर सख्त निंदा की है। बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस सबाह खालिद अल-हमद अल-सबाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फोन कर पर्यटकों पर हुए इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें