फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू में ट्रेन से लेकर मेट्रो तक क्या-क्या होगा बंद, जानें सब कुछ 

Sun, 22 Mar 2020 12:10 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू का समर्थन में पोस्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की जनता से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इस दौरान ट्रेन, मेट्रो, बस, रेस्टोरेंट समेत बहुत सी सेवाएं बंद रहेंगी। कई राज्यों में तो कई कंपनियों ने पेट्रोल पंप भी बंद करने का फैसला लिया गया है। जनता कर्फ्यू के दौरान क्या-क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा, यहां जानिए...

विज्ञापन




थम जाएंगे ट्रेनों के पहिए

  • देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से शनिवार आधी रात के बाद से रविवार रात 10 बजे तक कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी। 
  • मेल और एक्सप्रेस ट्रेन भी रविवार सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगी। 
  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और सिकंदराबाद में लोकल ट्रेन भी सिर्फ बहुत जरूरी रूट पर चलेंगी। 
  • हालांकि लंबी दूरी की ट्रेनों और इंटरसिटी ट्रेन तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेंगी। इस दौरान स्टेशन पर रुकने वाले यात्रियों के लिए पेयजल, खानपान की व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा। 
  • कोरोना वायरस की वजह से भारतीय रेलवे अब तक 245 ट्रेनों को रद्द कर चुका है। 

दिल्ली, नोएडा समेत कई शहरों में मेट्रो बंद

  • दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने रविवार को मेट्रो परिचालन बंद रखने का फैसला किया है। 
  • राजस्थान के जयपुर में भी 22 मार्च तक मेट्रो का परिचालन बंद कर दिया गया है। 
  • नोएडा मेट्रो और नोएडा सिटी बस सेवा भी जनता कर्फ्यू के दौरान पूरी तरह बंद रहेगी। 
  • बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, और लखनऊ में भी मेट्रो का परिचालन नहीं होगा।

नहीं चलेंगी सरकारी बसें 

कई राज्यों में सरकारी बसें नहीं चलेंगी - फोटो : PTI
  • दिल्ली, यूपी समेत अधिकतर राज्यों में सरकारी बसों का परिचालन भी रविवार को नहीं होगा। 
  • तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा और ओडिशा में भी सरकारी बसें नहीं चलेंगी। 

दिल्ली में नहीं चलेंगे ऑटो
  • देश की राजधानी दिल्ली में ऑटो नहीं चलेंगे। एक लाख से ज्यादा ड्राइवरों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन करने का फैसला किया है। 
  • दिल्ली ऑटोरिक्शा संघ ने भी रविवार को बंद रखने का फैसला किया है। 
ओला-उबर बुक करने में परेशानी 
  • अगर आप रविवार को ओला या उबर कैब बुक करना चाहेंगे तो आपको परेशानी झेलनी होगी। 
  • अधिकतर ड्राइवर सड़क पर नहीं होंगे। हालांकि आपात सेवा उपलब्ध रहेगी। 

होटल-रेस्टोरेंट बंद 

बाहर खाने का प्लान न बनाएं - फोटो : PTI
  • अधिकतर राज्यों में रविवार को होटल और रेस्टोरेंट को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया गया है। 
  • राज्य सरकारों की ओर से भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी मॉल्स, सिनेमाघर भी बंद रहेंगे। 
कई राज्यों में पेट्रोल पंप भी बंद 
  • पेट्रोल पंप को लेकर सभी राज्यों ने अपने-अपने हिसाब से निर्देश जारी किए हैं। 
  • इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स ने बंद का एलान किया है, जिससे यूपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

हवाई यात्रा भी नहीं कर सकेंगे - फोटो : PTI
  • दिल्ली से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालनों पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला लिया गया है। 
  • भारत सरकार द्वारा जारी की गई सलाह के अनुसार, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालनों को अस्थायी रूप से 22 मार्च 29 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। 
ओडिशा में ऑड-ईवन फॉर्मूला
  • भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने बसों, टैक्सियों, ऑटो-रिक्शा सहित सार्वजनिक परिवहन के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला की घोषणा की है। 
  • निजी वाहनों, सरकारी वाहनों और अस्पतालों में किराए पर लिए गए वाहनों पर कोई रोक नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें