फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janardan Prasad: जनार्दन प्रसाद को GSI के नए महानिदेशक के तौर पर किया गया नियुक्त; जानिए उनके बारे में सबकुछ

Fri, 02 Jun 2023 03:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रसाद आंध्र प्रदेश, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लोहे और मैंगनीज के अवैध खनन की जांच के लिए जस्टिस एमबी शाह आयोग का हिस्सा भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
Janardan Prasad - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनार्दन प्रसाद को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के नए महानिदेशक चुने गए। 174 साल पुराने इंस्टीट्यूट में प्रसाद, डॉ. एस राजू की जगह लेंगे। एस राजू ने साल 2020 में यह पद संभाला था। 
विज्ञापन


प्रसाद ने पटना यूनिवर्सिटी से जियोलॉजी में एमएससी करने के बाद 1988 में गांधीनगर के जीएसआई में एक जियोलॉजिस्ट के तौर पर नियुक्त हुए। उनकी नियुक्ति शिलांग, पटना, फरीदाबाद, रांची और हैदराबाद में भी विभिन्न पदों हो चुका है। 

इस पद पर नियुक्त होने से पहले प्रसाद जून 2020 से दक्षिणी क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक और विभागाध्यक्ष (ADG & HoD) के तौर पर कार्यभार संभाल रहे थे। इस दौरान वह नई दिल्ली के टेक्निकल कम कॉस्ट कमिटि, नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष भी थे। 
विज्ञापन


प्रसाद आंध्र प्रदेश, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लोहे और मैंगनीज के अवैध खनन की जांच के लिए जस्टिस एमबी शाह आयोग का हिस्सा भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


जीएसआई, खदान मंत्रालय से जुड़ा एक कार्यालय है, जिसका मुख्यालय लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, शिलांग और कोलकाता जैसे शहरों में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें