फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: उरी में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान घायल

Mon, 17 Jul 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Written by : शाहरुख खान
विज्ञापन
सेना के जवान
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। गोलीबारी में भारत का एक जवान घायल हो गया। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की कई चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 
विज्ञापन

  #UPDATE J&K: One jawan injured in Uri ceasefire violation, artillery shells fired from PoK side. — ANI (@ANI_news) July 17, 2017


गौरतलब है कि जम्‍मू कश्मीर में सीमापार से आज सुबह से जबरदस्त फायरिंग की जा रही है। घाटी के मंढेर, पुंछ, राजौरी में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की ओर से भारतीय रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। घटना में सेना के एक जवान के अलावा आठ साल की बच्ची की मौत की खबर आ रही है। 

वहीं भारतीय खेमे की ओर से भी पाक की इस हरकत का कड़ा जवाब दिया जा रहा है। जिसमें पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सीमा पार से हो रही फायरिंग के बाद रिहाइशी इलाकों से नागरिकों को हटाकर सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें