फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की बौछार भी नहीं कम कर सकी आस्था, अब तक सबसे बड़ा जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

Wed, 12 Jul 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
बाबा बर्फानी, अमरनाथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को हुए दो आतंकी हमलों के बाद बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और बड़ा जत्था कश्मीर से बाबा बर्फानी अमरनाथ के लिए रवाना हुआ है। यह अब तक का अमरनाथ यात्रा पर जाने यात्रियों का सबसे बड़ा बैच है।
विज्ञापन
Jammu: Largest batch of  #AmarnathYatra pilgrims leave for Pahalgam and Baltal amid high security following #Anatnag terror attack pic.twitter.com/hW0dFdHA7X — ANI (@ANI_news) 12 July 2017
इन्हें अनंतनाग आतंकवादी हमले के बाद पहलगाम और बालटाल में कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया है। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षाबलों ने रास्ते पर कड़ी चौकसी कर रखी है। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का कहना है कि उन्हें बिल्कुल भी किसी बात का डर नहीं है। कैंप में तीर्थयात्रियों के बीच भय और डर का कोई संकेत नहीं है। 
विज्ञापन


बता देें कि सोमवार शाम को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए और 19 यात्री घायल हो गए। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आधार शिविर जम्मू से 3289 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। आपको बता दें कि कश्मीर में तनाव और आतंकी हमलों के बावजूद देश भर से बाबा के दर्शन पर अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है बल्कि यात्रियों का जोश और जज्बा पहले से बढ़ा हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें