पाकिस्तानी सेना ने आज फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में भारी मोर्टार दागे हैं, जिसमें दो ग्रामीणों की मौत हो गई है, जबकि एक ग्रामीण घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अभी दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।
#UPDATE: Two civilians dead, one injured in ceasefire violation by Pakistan in Nowshera sector of Rajouri (J&K) pic.twitter.com/jhlSC32VBr— ANI (@ANI_news) May 13, 2017
ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया हो। पाकिस्तान लगातार इस करतूत को अंजाम देता रहा है। बीते 56 घंटों में चौथी बार पाक सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
इससे पहले सरहद पर पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार(12 मई) को भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई थी। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग के बाद पोस्ट पर तैनात जवानों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया था।