प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि भाजपा के कार्यकर्ता, जलपाईगुड़ी से जयंत रॉय और और अलीपुरद्वार से मनोज तिग्गा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद की। कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में जाकर लोगों से मुलाकात की और हर तरह की मदद कर रहे हैं। भाजपा ने एक्स हैंडल पर आरोप लगाया कि इतना बड़ा हादसा हो गया लेकिन ममता बनर्जी सरकार उदासीन रही। भाजपा ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। भाजपा ने कहा है कि वह इस दुख के लोगों के साथ खड़ी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से बात की; पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं
भाजपा के आरोपों से पहले रविवार रात करीब 11 बजे मौसम की मार की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेरी संवेदनाएं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी इलाकों में तूफान से प्रभावित लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।' पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से बात कर उनसे भारी बारिश से प्रभावित लोगों को उचित सहायता सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी प्रभावित लोगों की सहायता की पहल करने का आह्वान किया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (फाइल)
- फोटो : एएनआई
प्राकृतिक आपदा पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, जलपाईगुड़ी कल तूफान की चपेट में आ गया था। जानमाल की हानि हुई है...घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हम सभी इसके बारे में चिंतित हैं। उन्होंने राष्ट्रीय संसाधन प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों और सचिव के साथ चर्चा कर जानकारी ली है। जरूरी सामग्री की आपूर्ति का निर्देश दिया गया है। सभी एजेंसियां एक साथ काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री भी पीड़ितों उनके पास पहुंच गई हैं। राज्यपाल ने कहा, 'मैं भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा करूंगा, संबंधित अधिकारियों से बातचीत करूंगा और लोगों को हुए नुकसान का जायजा लूंगा।' समय पर जरूरी फैसले लिए जाएंगे। हम उन्हें राहत दिलाएंगे। घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पतालों में भर्ती लोगों के लिए सबसे अच्छे उपाय किए जाएंगे। हर संभव प्रयास किया जाएगा। देश के साथ-साथ पूरा बंगाल तैयार है।