फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लीकट्टू पर विरोध हिंदू ताकतों के लिए सबकः ओवैसी

Fri, 20 Jan 2017 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइलः असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के खिलाफ तमिलनाडु में जलीकट्टू पर चल रहे प्रदर्शनों के बीच हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा उठाया है। 
विज्ञापन


ओवैसी ने जलीकट्टू पर चल रहे प्रदर्शन को हिंदुत्ववादी ताकतों के लिए सबक बताया है। ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, 'जलीकट्टू पर हो रहा विरोध प्रदर्शन हिंदु्त्ववादी ताकतों के लिए सबक है। यूनिफॉर्म सिविल कोड इस देश पर थोपा नहीं जा सकता क्योंकि इस देश में सिर्फ एक संस्कृति नहीं है। हम सभी का जश्न मनाते हैं।' #Jallikattuprotest Lesson for Hindutva forces,Uniform Civil Code cannot be "imposed"this nation cannot have one CULTURE we celebrate all — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) January 20, 2017
विज्ञापन



दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने जलीकट्टू पर अध्यादेश लाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे शांत हो जाएं। उन्होंने एक दो दिन में जलीकट्टू उत्सव के आयोजन की भी बात कही है। जलीकट्टू पर बैन को लेकर पूरे तमिलनाडु में प्रदर्शन हो रहे हैं। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मसले पर पनीरसेल्वम को सहयोग का वादा किया, लेकिन अध्यादेश लाने से इंकार कर दिया। प्रधानमंत्री ने अपनी दलील में कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए अध्यादेश नहीं लाया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें