फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalgaon Train Accident: कंचनजंगा एक्स. बेपटरी होने से बालासोर हादसे तक, देश को दहला चुकीं ये ट्रेन दुर्घटनाएं

Wed, 22 Jan 2025 07:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में बीते कुछ वर्षों में कौन-कौन से बड़े ट्रेन हादसे हुए हैं और इन घटनाओं में कितने लोगों की जान गई है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
कब-कब हुए बड़े ट्रेन हादसे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से महाराष्ट्र के मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री जलगांव के पास हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, जब यह ट्रेन पचोरा के पारधाड़े स्टेशन के पास थी, उस दौरान ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद मची अफरा-तफरी में कई यात्री ट्रेन से ही कूद गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक से कर्नाटक एक्सप्रेस निकल रही थी और पुष्पक से कूदे यात्री इसी ट्रेन की चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी में मृतकों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


इस बीच यह जानना अहम है कि भारत में बीते वर्षों में कौन-कौन से बड़े ट्रेन हादसे हुए हैं और इन घटनाओं में कितने लोगों की जान गई है? आइये जानते हैं...
 
Trending Videos

6 जून 1981: यह वह दिन था जब बिहार को सबसे घातक ट्रेन दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। ब्रिज को पार करते हुए ट्रेन बागमती नदी में जा गिरी थी। इस हादसे में 750 लोगों की मौत हो गई थी। 

20 अगस्त 1995: फिरोजाबाद के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस खड़ी हुई कालिंदी एक्सप्रेस से टकरी गई। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 305 के करीब थी। 

26 नवंबर 1998: पंजाब के खन्ना में जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस पटरी से उतरे फ्रंटियर गोल्डन टेंपल मेल की तीन डिब्बों से टकरा गई। इस हादसे में 212 लोग मारे गए थे। 
 

2 अगस्त 1999: ब्रह्मपुत्र मेल उत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के गैसल स्टेशन पर खड़ी अवध असम एक्सप्रेस से टकरा गई, जिसमें 285 लोग मारे गए और 300 के करीब घायल हुए थे। 

20 नवंबर 2016: पुखरायन में इंदौर राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर जाने की वजह से घातक हादसा हुआ, जिसमें 152 लोगों की मौत और 260 घायल हुए थे। 

9 नवंबर 2002: रफिगंज के धावे नदी के ऊपर बने ब्रीज में हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस पलट गई, जिसमें 140 लोग मारे गए थे। 

23 दिसंबर 1964: रामेश्वरम में चक्रवात में पंबन धनुषकोडी पैसेंजर ट्रेन के बह जाने की वजह से 126 यात्री मारे गए थे। 
 

28 मई 2010: मुंबई जा रही ट्रेन झारग्राम के पास पटरी से उतर गई थी और सामने से आ रही एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 148 यात्री मारे गए थे।

13 जनवरी 2022: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित दोमोहानी में गुरुवार को भीषण रेल हादसा हुआ। यहां गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के पांच से छह डिब्बे पटरी से उतरकर ट्रैक के आसपास गिर गए। घटना में नौ लोगों की मौत हुई थी। 

2 जून 2023: बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच ट्रेन दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में कम से कम 233 लोग मारे गए थे। वहीं 900 से अधिक लोग घायल हुए थे। आजादी के बाद से अबतक की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक यह हादसा बताया जाता है।
विज्ञापन

29 अक्तूबर 2023: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में जबरदस्त रेल हादसे हादसा हुआ था। यहां कोट्टवासला स्टेशन के पास दो यात्री ट्रेनें टकरा गई थीं। घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हुए थे।

17 जून 2024: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले रंगपानी रेलवे स्टेशन के पास 17 जून को मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। तब रेलवे की जांच में सामने आया था कि सिग्नल सिस्टम में खराबी और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें