फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मंत्री-अफसर खुलकर रखें विचार: जेटली

Sat, 06 Aug 2016 11:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
जेटली - फोटो : Getty
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार के कामकाज को पारदर्शी बनाने के लिए मंत्रियों और अफसरों को सोशल मीडिया पर खुलकर अपने विचार रखने की वकालत की है। माईगव के दो साल पूरा होने के कार्यक्रम के मौके पर जेटली ने यह बात कही।
विज्ञापन


कार्मिक विभाग (डीओपीटी) ने हाल ही में सेवा नियमों का मसौदा जारी किया है, जिसमें अफसरों को फेसबुक और ट्वीटर जैसी वेबसाइटों पर स्वतंत्र होकर भागीदारी करने का प्रस्ताव है। हालांकि सरकार की आलोचना पर अब भी रोक है। नियम मसौदे में अफसरों को टीवी, सोशल मीडिया या किसी अन्य संचार के साधन पर ‘सरकार की आलोचना’ करने पर रोक लगाई है।

जेटली ने कहा, ‘सरकार के अंतिम निर्णय आने के बाद सरकार को एक स्वर में बोलना चाहिए और निर्णय भी एक ही होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन सोशल मीडिया में आपको एक ऐसा मजबूत विकल्प मिलता है जिसमें आप कोई निर्णय होने से पहले अलग-अलग राय दे सकते हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं सरकार की पारदर्शी प्रणाली में मंत्रियों, अफसरों के स्वतंत्र होकर राय जाहिर करने को गलत नहीं समझता।’ जेटली ने कहा कि सोशल मीडिया पर अब महानगरों में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों के स्कूल, कॉलेज के बच्चे इस पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें