फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली बोले- अचानक ही होता है बड़ा फैसला, रूटीन सरकार चलाने नहीं आए मोदी

Wed, 09 Nov 2016 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
500 और एक हजार के नोटों पर बैन लगाने के साथ ही सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसे कड़े फैसले आगे भी जारी रह सकते हैं। खुद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि बड़े फैसले अचानक ही लेने होते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी देश में रूटीन सरकार नहीं चलाने आए हैं यह सरकार आगे और भी बड़े फैसले लेगी जिससे देश के विकास में कोई भी बाधा न आए। नोट पर बैन के बाद पहली बार सरकार का पक्ष रखते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दूरदर्शन से बातचीत के दौरान माना क‌ि इस निर्णय से आम जनता को कुछ तकलीफ हो सकती है लेकिन जल्द ही सब सामान्य हो जाएगा। 

जेटली ने कहा सरकार के इस फैसले से उन लोगों को ही दिक्‍कत होगी जो लंबे समय से कालाधन दबाए बैठे हैं। इस निर्णय से वही सबसे ज्यादा परेशान हैं। आम नागरिक तो इस फैसले से खुश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता से अपील, कैश की बजाय चेक का करें इस्तेमाल

उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके पास जिनते भी पुराने नोट हैं वो आराम से जाकर उसे बैंकों में जमा कराएं, उनके सभी नोट बदले जाएंगे। इसके अलावा दिक्‍कत से बचने के लिए कैश की बजाय ज्यादा से चेक और ड्राफ्ट का इस्तेमाल करें। खरीददारी करते समय डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा करें।

जेटली ने कहा सरकार के इस फैसले से चुनाव प्रक्रिया भी साफ सुथरी हो जाएगी। चुनावों में कालेधन का इस्तेमाल घटेगा और चुनाव धनबल की बजाय ईमानदारी से लड़े जाएंगे। इसके अलावा सरकार का यह कदम आतंकवाद की कमर तोड़ने में भी काफी प्रभावी रहेगा। 

उन्होंने जनता से अपील की सरकार के ऐसे कदमों को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। जिससे देश के विकास की राह में सरकार को और बड़े फैसले लेने का हौसला मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें