फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली किडनी प्रत्यारोपण के बाद पहली बार राज्यसभा की बैठक में हुए शामिल

Thu, 09 Aug 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arun jaitley
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली मई में किडनी प्रत्यारोपण के बाद आज पहली बार राज्यसभा की बैठक में शामिल हुए। जेटली उच्च सदन के नेता भी हैं। मई में उनके गुर्दे (किडनी) का प्रत्यारोपण हुआ था। उस समय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय उनके पास था। उनके अस्वथ होने के कारण दोनों मंत्रालय अस्थायी तौर पर पीयूष गोयल को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आज सदन में उपसभापति पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें राजग उम्मीदवार हरिवंश निर्वाचित हुए। सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कई अन्य नेताओं ने जेटली के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हरिवंश जी कलम के धनी हैं और वह पूर्व पीएम चंद्रशेखर के चहेते भी रहे हैं। हरिवंश को इस चुनाव में 125 मत हासिल हुए वहीं बी के हरिप्रसाद को 105 मत ही मिल सके। बता दें कि विपक्ष ने कांग्रेस के सांसद बीके हरिप्रसाद को मैदान में उतारा था। राजनीति के जानकार मान रहे थे कि हरिवंश नारायण ही जीतेंगे।
विज्ञापन


वोटिंग से पहले दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी जीत का दावा किया था। वहीं बीजू जनता दल ने हरिवंश सिंह को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया था तभी साफ हो गया था कि अब हरिवंश को ही उपसभापति की गद्दी मिलेगी। और यही एक वजह थी जब मोदी सरकार का पलड़ा भारी हो गया था। हालांकि कांग्रेस के उम्मीदवार ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा था, विपक्ष एकजुट है और हमारे पास पर्याप्त आंकड़े मौजूद हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें