फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: 'स्थिति बेहद तनावपूर्ण, हमारा ध्यान भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर', सूडान संकट पर विदेश मंत्रालय

Thu, 20 Apr 2023 05:24 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जमीन पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हैं। हमारा पूरा ध्यान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। हम अलग-अलग माध्यमों से वहां के लोगों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान में इस समय सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच खींचतान चल रही है। इस खींचतान के कारण वहां अबतक 270 लोगों की मौत हो चुकी है। दो हजार से अधिक लोग घायल है। तनावपूर्ण स्थिति में भारतीय भी फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विदेश मंत्रालय लगातार काम कर रहा है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जमीन पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हैं। हमारा पूरा ध्यान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। हम अलग-अलग माध्यमों से वहां के लोगों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि खार्तूम में भारतीय दूतावास खुला हुआ है। लोगों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग स्थानों से काम किए जा रहे हैं। दूतावास में अभी वहां कोई अधिकारी नहीं है। सभी अधिकारी सेवाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। मंत्रालय का कहना है कि सूडान की स्थिति के कारण विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मुलाकात कर सकते हैं। जमीन पर हम तैयार हैं। हमारी टीमें योजनाओं के साथ पास में ही तैनात हैं, लेकिन यह इसपर निर्भर करता है कि युद्ध विराम कब तक रहता है। निकासी के लिए सुरक्षित स्थान कब तक उपलब्ध हैं, लोगों की सुरक्षा के लिए यह भी काफी महत्वपूर्ण है। 



यह है पूरा मामला
सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच जारी लड़ाई में कम से कम 270 लोगों के मारने की खबर आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि वहां करीब 2600 से ज्यादा लोग घायल हैं। सूडान में सत्ता को लेकर संघर्ष की लड़ाई जारी है। रैपिड सपोर्ट फोर्सेज और नियमित सेना ने एक-दूसरे पर सीजफायर ब्रेक करने का आरोप लगाया है। सूडान में बढ़ती हिंसा के कारण अमेरिका, ब्रिटेन और EU ने लड़ाई खत्म करने की अपील की है। UN सेक्रेटरी जनरल ने सूडानी सेना चीफ बुरहान और आरएफएफ चीफ डागालो को फोन करके सूडान में शांति स्थापित करने के लिए कहा है। रूसी एम्बेसी ने भी सीजफायर की अपील की है।
विज्ञापन


एक भारतीय की भी हुई मौत
सूडान में जारी लड़ाई में एक भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टीन की भी मौत हो चुकी है। भारतीय मिशन ने ट्वीट कर बताया कि गोली लगने ने जान गंवाई है। अल्बर्ट सूडान में डल ग्रुप कंपनी के लिए काम करता था। शनिवार को हमले के दौरान सऊदी अरब की एक फ्लाइट में आग लग गई थी। जिसके बाद सऊदी और मिस्र ने सूडान जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। चाड ने भी सूडान बॉर्डर बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन


मई में भारत के गोवा में होने वाले एससीओ एफएम की बैठक में पाकिस्तान के शामिल होने पर विदेश मंत्रालय का कहना है कि किसी विशेष सदस्य पर ध्यान केंद्रित करना उचित नहीं होगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें