फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Japan Relations: जयशंकर ने जापानी विदेश मंत्री मोटेगी से की बात, होर्मुज और पश्चिम एशिया तनाव पर भी मंथन

Fri, 10 Apr 2026 03:20 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापान और मॉरीशस के नेताओं से बातचीत कर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और आपसी सहयोग पर चर्चा की। जापान के साथ पश्चिम एशिया के तनाव और समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर बात हुई। वहीं, मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में रिश्ते मजबूत करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने शुक्रवार को जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को लेकर विस्तार से चर्चा की। जापानी विदेश मंत्री ने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष में जान गंवाने वाले भारतीयों के प्रति दुख जताया।
विज्ञापन


डॉ एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि जापान के विदेश मंत्री के साथ अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और ऊर्जा संसाधनों की सप्लाई को सुरक्षित बनाने पर बात हुई। उन्होंने संवेदना जताने के लिए जापानी मंत्री का शुक्रिया भी अदा किया। जापान के विदेश मंत्रालय ने भी इस बातचीत की पुष्टि की है। दोनों देशों का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना है।

ये भी पढ़ें: Bengal Elections: 'सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन उनपर नहीं', चुनावी रैली में भाजपा पर बरसीं CM ममता
विज्ञापन


इससे पहले विदेश मंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन रामगुलाम से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रामगुलाम को शुभकामनाएं दीं। जयशंकर ने कहा कि पिछले एक साल में भारत और मॉरीशस के रिश्तों में काफी मजबूती आई है। दोनों नेताओं ने विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में समुद्री सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों और उनके असर को लेकर भी बातचीत हुई। डॉ एस जयशंकर ने भारत और मॉरीशस की पुरानी दोस्ती को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री रामगुलाम की कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने मॉरीशस में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें