भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने आज विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई। सर्जियो गोर को ट्रंप ने हाल ही में राजदूत नियुक्त किया है। दोनों देशों के बीच रिश्ते को देखते हुए माना जा रहा है कि युवा राजदूत गोर के कंधे पर अहम दारोमदार रहेगा। जानिए उन्होंने जयशंकर से किन मुद्दों पर चर्चा की।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने आज विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की। जयशंकर और सर्जियो गोर के बीच अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। गोर अमेरिका के प्रबंधन एवं संसाधन उप सचिव माइकल जे रिगास के साथ छह दिवसीय यात्रा पर आए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी सीनेट ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में गोर की नियुक्ति की पुष्टि की है। ट्रंप ने गोर को अगस्त के अंतिम हफ्ते में भारत में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया था। उन्हें दक्षिण-मध्य एशिया का भी जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर के साथ भारत-अमेरिका संबंध के वैश्विक महत्व पर चर्चा
विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जियो गोर से हुई मुलाकात के बाद एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, 'आज नई दिल्ली में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत-अमेरिका संबंधों और इसके वैश्विक महत्व पर चर्चा हुई। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।'