फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar: जयशंकर ने बताई 10 दिन, 10 माह व 10 साल की विदेश नीति, बोले- 26/11 और पुलवामा के बाद का फर्क समझें

Wed, 19 Oct 2022 09:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

जयशंकर ने कहा- 'मैं चाहता हूं कि लोग जानें कि मैं या विदेश मंत्री विदेशों में क्या करता है। जयशंकर ने बताया कि इसके दो पहलू हैं, एक- दुनिया को भारत से परिचित कराना और दूसरा- दुनियाभर के देशों को भारत लाना।' 
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बेबाक व सक्रिय विदेश नीति के चर्चे दुनियाभर में होते हैं। उनके बयान और कार्यों में 'इंडिया और इंडियन फर्स्ट'  साफ नजर आता है। मंगलवार को उन्होंने अहमदाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मोदी सरकार की विदेश नीति क्या है, यह विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की 10 दिन, 10 माह और 10 साल की विदेश नीति तैयार है। यह भी बताया कि वे विदेश जाते हैं तो वहां क्या करते हैं? उन्होंने युवाओं से कहा कि वे 26/11 मुंबई हमले और पुलवामा व उरी हमले के बाद क्या हुआ, इसका फर्क समझें। 

विज्ञापन


अपनी साफगोई व सहजता के लिए चर्चित जयशंकर ने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग जानें कि विदेश मंत्री के नाते वे क्या काम करते हैं? उन्होंने युवाओं से कहा कि आपने विदेश मंत्री के अमेरिका, आस्ट्रेलिया आदि देशों के टूर के बारे में पढ़ा होगा, लेकिन मैं वहां क्या करता हूं, यह मैं आपको बताना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि लोग जानें कि मैं या विदेश मंत्री विदेशों में क्या करता है। जयशंकर ने बताया कि इसके दो पहलू हैं, एक- दुनिया को भारत से परिचित कराना और दूसरा- दुनियाभर के देशों को भारत लाना। 

विदेश मंत्री ने कहा कि आज विश्व भारत के लिए तैयार है। मोदी सरकार की 10 दिन, 10 माह और 10 सालों की विदेश नीति है और ये एक साथ प्लान की जाती हैं। इसके तीन आयाम- सुरक्षा, विकास और जनता। इन 10 सालों की जिम्मेदारी जनता पर है, जबकि विजन पीएम मोदी का है और प्रतिबद्धता विदेश मंत्रालय की।
विज्ञापन


आज की दुनिया के दो प्रमुख घटकों का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि एक यह कि 'अमेरिका बदल रहा है' changing US और दूसरा 'चीन उभर रहा है' Rising China। ये दो सबसे अहम घटनाक्रम हैं। चीन आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य दृष्टि से ताकत बढ़ा रहा है। वहीं, हमारे सामने नया अमेरिका खड़ा है। 



कोविड और देश में आईफोन उत्पादन तथा यूक्रेन जंग के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मत सोचिए कि विदेश नीति या कूटनीति देश के बाहर की कोई चीज है। यह आपके दैनिक जीवन का हिस्सा है। हम नए भारत की एक मज़बूत बुनियाद बना रहे हैं और दुनिया को इसकी पहचान भी करवा रहे हैं। बदलती दुनिया के लिए भारत को तैयार कर रहे हैं। युवा पीढ़ी को दुनिया में सक्रिय रूप से रुचि लेना चाहिए, क्योंकि आज की दुनिया भारत के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें