फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diplomacy: इंटरनेशनल डे ऑफ विमेन इन डिप्लोमेसी आज, विदेश मंत्री ने 'टीम एमईए' को दी शुभकामनाएं

Wed, 24 Jun 2026 04:24 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, सियोल

सार

कूटनीति में महिलाओं के योगदान की तारीफ करते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश मंत्रालय की महिला अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। दरअसल आज दुनियाभर में इंटरनेशनल डे ऑफ वीमेन इन डिप्लोमेसी के तौर पर मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
एस. जयशंकर - फोटो : X (@DrSJaishankar)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल डे ऑफ विमेन इन डिप्लोमेसी के अवसर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'टीम एमईए' की महिला अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। दक्षिण कोरिया के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गए विदेश मंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयशंकर ने टीम की महिला सदस्यों की तस्वीरों का कोलाज साझा करते हुए लिखा, 'इंटरनेशनल डे ऑफ विमेन इन डिप्लोमेसी के अवसर पर टीम एमईए की सभी महिला अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।'
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने ऐसे दीं शुभकामनाएं
उन्होंने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा, 'मैं भारत के कूटनीतिक हितों को आगे बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर देश की पहुंच को मजबूत करने में उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय मानता हूं।' कूटनीति में महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस हर साल 24 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 24 जून को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में महिलाओं का दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह कूटनीति में महिला राजनयिकों के काम को पहचानने और उनकी सराहना करने का अवसर प्रदान करता है।

क्या कहते हैं आंकड़े?
यूएन के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ये उन महिलाओं को धन्यवाद कहने का एक तरीका है जिन्होंने कूटनीतिक भूमिकाओं में बदलाव किया है। हर साल एक विषय निर्धारित किया जाता है। इस बार की थीम 'बहुपक्षीय कूटनीति में महिलाओं का नेतृत्व' रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक कूटनीति के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर केवल 22.5 फीसदी राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि महिलाएं हैं। संयुक्त राष्ट्र में केवल 21 फीसदी स्थायी प्रतिनिधि महिलाएं हैं। साल 1947 से अब तक नियुक्त किए गए दुनिया के कुल राजदूतों में महिलाओं की हिस्सेदारी मात्र 7 फीसदी रही है।
विज्ञापन


विमेन इन डिप्लोमेसी सूचकांक के अनुसार केवल न्यूजीलैंड, लिकटेंस्टीन और बेलिज ने अपने शीर्ष कूटनीतिक पदों पर 50 फीसदी महिला राजदूतों को स्थापित किया है, जो लैंगिक समानता की दृष्टि से काफी अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें