फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: 'इन चालबाजियों से हकीकत नहीं बदलेगी', अरुणाचल की महिला के चीन में उत्पीड़न के मुद्दे पर भड़के जयशंकर

Fri, 02 Jan 2026 02:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अरुणाचल प्रदेश की महिला को भारतीय पासपोर्ट होने के चलते चीन में परेशान किए जाने के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत ने इस मामले पर चीन के सामने कड़ा विरोध जताया था। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों के आवागमन के लिए जो नियम कानून हैं, उनका पालन किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते नवंबर में अरुणाचल प्रदेश की एक महिला ने चीन पर आरोप लगाया था कि भारतीय पासपोर्ट होने के चलते उनका चीन के हवाई अड्डे पर उत्पीड़न किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि चीन के आव्रजन अधिकारियों ने उनके भारतीय पासपोर्ट को मानने से ही इनकार कर दिया था। अब इसे मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपनी बात रखी। उन्होंने इसे चीन की चालबाजी करार दिया और सख्त लहजे में कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। 
विज्ञापन


जयशंकर बोले- अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा
चेन्नई में आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अरुणाचल प्रदेश की महिला को कथित तौर पर चीन के आव्रजन अधिकारियों द्वारा शंघाई हवाई अड्डे पर उत्पीड़न किए जाने को लेकर सवाल किया गया। इस पर जयशंकर ने कहा, 'अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। इस तरह की चालबाजियों से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी।' 

जयशंकर ने कहा, 'हमने इस मुद्दे पर चीन के सामने अपना विरोध दर्ज कराया था। साथ ही हमने साफ कह दिया कि इस तरह की चीजें करने से कुछ भी नहीं बदलने वाला। लेकिन यह एक बड़ा मुद्दा है और लोगों को आवागमन के लिए अंतरराष्ट्रीय नियम, कायदे-कानून हैं और हम चाहते हैं कि देश इनका सम्मान करें। हमारा इस मुद्दे पर दृढ़ रुख रहा।' 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Jaishankar: 'आत्मरक्षा के अधिकार का कैसे इस्तेमाल करना है, ये भारत तय करेगा', जयशंकर का पाकिस्तान पर निशाना
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर भी साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान डॉ. जयशंकर से भारत की विदेश नीति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'आपके पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं। अगर हम पश्चिम की तरफ देखें तो पता चलता है कि दुर्भाग्य से हमारे साथ भी ऐसा है। अगर कोई देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद फैलाता है तो हमारे पास भी आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का अधिकार मौजूद है और हम उसका इस्तेमाल भी करेंगे, लेकिन ये हम पर है कि हम इसका कैसे इस्तेमाल करते हैं। कोई हमें ये नहीं बता सकता कि क्या करना चाहिए या क्या नहीं। अपनी सुरक्षा के लिए हम वो सबकुछ करेंगे, जो हमें करना चाहिए।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें