फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Spain Tice: जयशंकर ने स्पेनिश विदेश मंत्री से की मुलाकात, शिक्षा-व्यापार-एआई में साझेदारी पर दिया जोर

Wed, 21 Jan 2026 08:33 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने स्पेनिश समकक्ष जोस मैनुअल अल्बारेस के साथ भारत- स्पेन डुअल ईयर ऑफ कल्चर, टूरिज्म और एआई का लोगो लॉन्च किया। 70 साल पुराने रिश्तों के प्रतीक इस मौके पर भारत ने स्पेन का औपचारिक स्वागत IPOI में किया। 

विज्ञापन
स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस और एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। जहां बुधवार को एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात की खास बात यह रही है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत- स्पेन डुअल ईयर ऑफ कल्चर, टूरिज्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लोगो लॉन्च किया। यह कार्यक्रम दोनों देशों के 70 साल पुराने कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक है। इस अवसर पर भारत ने स्पेन का औपचारिक स्वागत इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव (आईपीओआई) में भी किया।

इस मुलाकात के बारे में विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह साझेदारी दोनों देशों के बीच शिक्षा, व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने स्पेन का धन्यवाद किया कि वह यूरोपीय संघ और भारत के बीच संबंधों को और गहरा करने में सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ECI: 'शुद्ध मतदाता सूची ही लोकतंत्र की असली ताकत', SIR पर विपक्ष के सवालों के बीच ज्ञानेश कुमार का जवाब

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

बता दें कि इस दौरान स्पेनिश विदेश मंत्री ने आईपीओआई में शामिल होने का हस्ताक्षरित डिक्लेरेशन जयशंकर को सौंपा। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और स्पेन इस पहल के तहत मिलकर एक स्वतंत्र, खुला और समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: मतदाता सूची से नाम कटे तो क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की शक्ति पर उठाए गंभीर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में भारत ने की थी शुरुआता
गौरतलब है कि इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव की शुरुआत भारत ने नवंबर 2019 में बैंकॉक में ईस्ट एशिया समिट के दौरान की थी। यह एक स्वैच्छिक समझौता है जो देशों के बीच सहयोग और नियम-आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देता है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल यूरोपीय संघ के आईपीओआई में शामिल होने और रक्षा-सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की थी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें