फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar: साइप्रस में इयू के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर, यूक्रेन जंग से पश्चिम एशिया संकट तक पर की चर्चा

Thu, 28 May 2026 03:48 PM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, निकोसिया

सार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में इयू के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध से लेकर पश्मि एशिया संकट पर चर्चा की है। वही, उन्होंने कहा कि इयू के साथ हमारी साझेदारी कई क्षेत्रों में लगातार गहरी होती जा रही है।
विज्ञापन
ईयू के विदेश मंत्रियों से मिले एस जयशंकर - फोटो : एक्स (@DrSJaishankar)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को साइप्रस में यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान मंत्रियों ने उभरते बहुध्रुवीय व्यवस्था में अवसरों, व्यावहारिक सहयोग और अपने साझा हितों पर चर्चा की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा 'यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के मंत्रियों की अनौपचारिक जिम्निच बैठक में शामिल होने के लिए लिमासोल में आकर बहुत अच्छा लगा। यूरोपीय संघ और इस क्षेत्र के साथ हमारी साझेदारी कई क्षेत्रों में लगातार गहरी होती जा रही है। उभरते बहुध्रुवीय व्यवस्था में अवसरों, व्यावहारिक सहयोग और हमारे साझा हितों पर चर्चा की गई।' 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अल नीनो से निपटने की तैयारी: खरीफ फसलों के लिए बनेगा विशेष प्लान, कृषि मंत्री बोले- चिंता नहीं तैयारी की जरूरत


कई मुद्दों पर की चर्चा
जयशंकर को 27-28 मई को साइप्रस के लिमासोल में यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक (जिम्निच) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर लिखा 'आज साइप्रस जिम्निच बैठक के दौरान स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस से मिलकर बेहद खुशी हुई। हमने अपने व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और पी2पी संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर उनके विचारों की सराहना करता हूं।'

रूस-यूक्रेन युद्ध पर  हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा से भी मुलाकात की, जहां दोनों पक्षों ने यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों का पता लगाया। बैठक के बाद, सिबिहा ने एक्स पर बताया 'साइप्रस में, मेरी भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ एक सार्थक बैठक हुई। हमने यूक्रेन के खिलाफ रूस के चल रहे युद्ध और युद्धक्षेत्र के घटनाक्रमों पर चर्चा की - विशेष रूप से, यूक्रेन की बढ़ती पहल पर।'

यह भी पढ़ेंIndian Army: देश के सात हवाई अड्डों पर शहीद सैनिकों के परिजनों को मिलेगा रोजगार, सेना ने किया समझौता

उन्होंने आगे कहा, 'हमारा संदेश स्पष्ट है। हम इस युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। एक व्यापक एवं स्थायी शांति स्थापित करना चाहते हैं। हमने शांति प्रयासों और मजबूत वैश्विक भागीदारी के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया। यूरोप अपनी जिम्मेदारी बढ़ा रहा है। ऐसे में हम भारत की सशक्त आवाज और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमने यूक्रेन-भारत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा की और आपसी हित के मुद्दों पर नियमित संवाद बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।'

सऊदी अरब के विदेश मंत्री से भी मिले

विदेश मंत्री जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ बैठक की, जहां दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचारों पर बात किया।  एक्स पर हुई बातचीत का विवरण साझा करते हुए जयशंकर ने कहा 'सऊदी अरब के विदेश मंत्री महामहिम फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ एक अच्छी मुलाकात रही। पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व में उभरती स्थिति पर उनके आकलन और अंतर्दृष्टि की सराहना करता हूं।'

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें