फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: अमेरिकी यहूदी समिति व भारतीय प्रवासियों के प्रतिनिधिनमंडल संग विदेश मंत्री की बैठक, इन मसलों पर हुई चर्चा

Wed, 09 Nov 2022 04:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयशंकर ने ट्वीट किया, आज सुबह साउथ ब्लॉक में अमेरिकी यहूदी समिति और भारतीय प्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलकर खुशी हुई। अमेरिका और इजरायल के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में डॉ. एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार को अमेरिकी यहूदी समिति (एजेसी) और भारतीय प्रवासियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अमेरिका और इजरायल के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। 

विज्ञापन

 
जयशंकर ने ट्वीट किया, आज सुबह साउथ ब्लॉक में अमेरिकी यहूदी समिति और भारतीय प्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलकर खुशी हुई। अमेरिका और इजरायल के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। समुदाय आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनके सुझावों की सराहना की। 

एजेसी प्रमुख वैश्विक यहूदी कानूनी संगठन है। यह सगंठन सिटी हॉल से कैपिटल हिल, संयुक्त राष्ट्र और दुनियाभर की राजधानियों में यहूदी लोगों के सामने आने वाले सबसे जरूरी मुद्दों पर नीति और राय को प्रभावित करने के लिए काम करता है।  
विज्ञापन


जयशंकर ने बेलारूस के विदेश मंत्री से भी की मुलाकात
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और बेलारूस के विदेश मंत्री व्लादिमीर मकई ने दिल्ली में मुलाकात की। बेलारूस के विदेश मंत्री दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें