फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: 'पहलगाम आतंकी हमले के हर दोषी को सजा दिलाकर रहेंगे', अमेरिकी विदेश मंत्री से जयशंकर की दो टूक

Thu, 01 May 2025 07:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दोहराया था कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे के आतंकवादियों और साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। पीड़ितों को न्याय मिलेगा। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
Jaishankar - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से बात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर बात हुई। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, 'कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।'

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rules Change: ट्रेन टिकट से लेकर ATM से पैसे निकालने तक...आज से लागू होंगे ये बदलाव, जेब पर पड़ सकता है असर

भारत की अमेरिका को दो टूक
इससे पहले अमेरिका ने भारत से पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को कम करने का आह्वान किया। अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ दिल्ली के साथ सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और पहलगाम आतंकी हमले की जांच में इस्लामाबाद के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। हालांकि, आतंकवाद के पनाहगार के तौर पर जगजाहिर देश पाकिस्तान के साथ सहयोग की किसी भी गुंजाइश से भारत ने किनारा कर रखा है। उसका एकमात्र मकसद आतंकवाद का जड़ से सफाया और पहलगाम के पीड़ितों को न्याय दिलाना है।
विज्ञापन


हमले में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया
दरअसल, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलग बात की। जयशंकर के साथ अपनी बातचीत में रुबियो ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया। आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। इसमें ज्यादातर पर्यटक थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दहशत में पाकिस्तान: 2022 से खाली पड़े NSA के पद पर आनन-फानन में की नियुक्ति, ISI चीफ को ही सौंपी जिम्मेदारी

अमेरिका ने भारत के समर्थन की बात दोहराई 
विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रुबियो ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सहयोग करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने भारत से आतंक के खिलाफ जंग जारी रखने के साथ तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भी काम करने की अपील की।

यह वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें