फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मसूद अजहर की गीदड़ भभकी, भारत सरकार ने मजबूरन की युद्ध विराम की घोषणा

Sun, 03 Jun 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मसूद अजहर
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मुखिया मसूद अजहर ने जम्मू कश्मीर में रमजान के दौरान लागू सीजफायर को भारत सरकार की मजबूरी बताते हुए फैसले का मजाक उड़ाया है। अजहर ने बताया कि युद्ध विराम ने जेईएम के लिए खुला स्थान छोड़ दिया है।  आंतकी संगठन जेईएम ने जम्मू-कश्मीर में इस हफ्ते हुए सारे हमलों की जिम्मेदारी ली है। युद्ध विराम का मजाक उड़ाते हुए अजहर ने दावा किया है कि भारत सरकार को सीजफायर घोषित करने के लिए मजबूर होना पड़ा और उसने जेईएम के लिए खुली जगह छोड़ दी। इसका मतलब यह हुआ कि अजहर के अनुसार कश्मीर में सीजफायर लागू नहीं हुआ है बल्कि वहां जैश के लिए जगह छोड़ी गई है।

विज्ञापन


अजहर का कहना है कि भारत सरकार को अनिवार्य तौर पर युद्ध विराम को घोषित करने के लिए मजबूर होना पड़ा और इसकी वजह से जेईएम को एक खुली जगह मिल गई है। आतंकी संगठन के मुखिया द्वारा एक ऑडियो क्लिप रिलीज जारी किया है जिसमें वह लोगों को संबोधित करता हुआ नजर आ रहा है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, 'अजहर पाकिस्तान के बहावलपुर की छावनी में ठहरा हुआ है। जहां वह नई भर्तियों को नए कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग प्रदान कर रहा है। यह ट्रेनिंग इस साल 1 मई को शुरू हुई हैं।'

मसूद अजहर ने अपने नए भर्ती किए गए लड़ाकों से कहा, 'आपने कश्मीर में युद्ध विराम की खबर सुनी होगी, चिंता मत कीजिए। यह जैश की वजह से हुआ है। हमारे दोस्तों ने अभी तक युद्ध विराम की घोषणा नहीं की है। उन्होंने जैश के लिए खुला स्थान छोड़ दिया है। अब इन जगहों पर हमारी तरफ से और गोलीबारी की जाएगी।' बीते शुक्रवार और शनिवार से जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। जिसमें कई सीआरपीएफ जवान घायल हो गए हैं। इन हमलों की जिम्मेदारी जेईएम ने ली है।
विज्ञापन


आतंकी अजहर ने आगे कहा, 'यदि हिजबुल मुजाहिद्दीन हिजबुल लड़ाकों की शहादत को भूल गया है तो जेईएम निश्चित तौर पर उससे बदला लेगा। अजहर ने प्रतिज्ञा ली है कि वह भारतीय जेलों में बंद हिजबुल के आंतकियों को आजाद करवाएगा। मुजाहिद्दीन के कैदियों को खुद को अनाथ नहीं समझना चाहिए। जैश उन्हें आजाद करवाएगा। यह बातें अजहर ने एक ऑडियो में कही हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के नेता सलाहुद्दीन आतंकी संगठन पर से अपना नियंत्रण खो चुका है और वह इस तरह के बयान देकर हिजबुल के लड़ाकों को बहका रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें