फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदीप सिंह पुरी बोले- भारत में कोरोना वैक्सीन बनने से जयराम, थरूर और अखिलेश निराश

Sun, 03 Jan 2021 10:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद से नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को अखिलेश यादव, जयराम रमेश और शशि थरूर पर निशाना साधा है। उधर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमारे मित्र इस बात से दुखी हैं कि डीसीजीआई से जिन दो वैक्सीन को मंजूरी मिली है वह भारत में बनी है। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता हमारे सेना के शौर्य पर भी सवाल उठाते रहते हैं। जाहिर है कि वे स्थाई तौर पर राजनीतिक हाशिए पर हैं।
 





विपक्ष को किसी भी भारतीय चीज पर गर्व नहीं: नड्डा
भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके की मंजूरी प्रक्रिया पर कांग्रेस के कुछ नेताओं के सवाल उठाने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि जब भी देश कुछ सफलता हासिल करता है, विपक्षी पार्टी उन उपलब्धियों का मजाक उड़ाने के लिए बेबुनियाद सिद्धांतों का सहारा लेती है।
विज्ञापन


नड्डा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर अपने नाकाम राजनीतिक एवं नापाक मंसूबों को हासिल करने के लिए लोगों के बीच दहशत पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

भाजपा अध्यक्ष ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को किसी भी भारतीय चीज पर गर्व नहीं है। उन्हें इस बारे में आत्मावलोकन करना चाहिए कि कोविड-19 पर उनके झूठ का निहित स्वार्थ वाले समूहों द्वारा अपने एजेंडा के लिए किस तरह से इस्तेमाल किया जाएगा।’

उल्लेखनीय है कि आनंद शर्मा, शशि थरूर और जयराम रमेश सहित कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सीमित उपयोग के लिए भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके को दी गई मंजूरी को लेकर रविवार को गंभीर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्दबाजी में किया गया है और खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें