फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की मार: जयपुर में घर चलाने के लिए ज्वेलर बेच रहा सब्जी, कहा- कोई रास्ता नहीं बचा

Sun, 03 May 2020 05:08 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
लॉकडाउन में सब्जी वाला - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते कुछ जगहों पर हालत इतने बिगड़ गए हैं कि लोग परिवार पालने के लिए कुछ भी करने को मजबूर हो गए हैं। 25 साल से जयपुर में ज्वैलरी शॉप चला रहे हुकुमंचद सोनी इन दिनों सब्जी बेच रहे हैं। सोनी ने बताया कि मेरी रामनगर इलाके में दुकान है और उसी से पूरे परिवार का गुजारा होता था। लॉकडाउन के चलते घर का खर्च चलाने के लिए मेरे पास सब्जी बेचने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। सोनी ने बताया, मेरे पास बहुत ज्यादा बचत भी नहीं थी। लॉकडाउन की शुरुआत में कुछ हफ्ते तो काम चल गया लेकिन अब कोई रास्ता नहीं था। घर बैठने पर कोई खाना नहीं देता है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे ये दिन भी देखने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें