फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस पहनने वाली लड़कियों को मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 29 Aug 2016 03:48 AM IST
एजेंसी, उज्जैन
विज्ञापन
विज्ञापन
उज्जैन के एक जैन मंदिर ने जींस स्कर्ट और अन्य पाश्चात्य कपड़े पहने लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


यह फैसला श्वेतांबर जैन समाज के ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने लिया। फैसले में कहा गया है कि आठ साल और उससे ऊपर की लड़कियों को कहा जाएगा कि वह पश्चिमी कपड़े मसलन जींस, टी शर्ट, स्कर्ट और टॉप न पहनें। 
विज्ञापन


ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र सिरोलिया ने कहा कि इसके बदले उन्हें केवल भारतीय परिधान पहनने चाहिए। मंदिर में प्रवेश करने के बाद उन्हें एक चुनरी दी जाएगी ताकि वह अपना सिर ढक सकें। उन्होंने कहा कि पश्चिमी कपड़े जैन मंदिर की प्रतिष्ठा को गिराते हैं, हालांकि उचित कपड़े पहन कर आने वालों पर कोई रोक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें