फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जेल में बंद पूर्व CM सोरेन की पत्नी राजनीति में रखेंगी कदम, JMM स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

Mon, 04 Mar 2024 01:44 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जेएमएम के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने अपने 51वें स्थापना दिवस को गिरिडीह के झंडा मैदान में आक्रोश दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।कल्पना ने रविवार को अपने ससुर और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और सास रूपी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अब राजनीति के पायदान पर कदम रखने वाली हैं। वह पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। उन्होंने सोमवार को गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने के अपने फैसले की घोषणा की है। 

विज्ञापन


जेएमएम के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने अपने 51वें स्थापना दिवस को गिरिडीह के झंडा मैदान में आक्रोश दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। कल्पना ने रविवार को अपने ससुर और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और सास रूपी से आशीर्वाद लिया। वह अपने पति से भी मिलीं।  कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर खुद पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

कल्पना ने एक्स पर दी ये जानकारी 
कल्पना ने लिखा, 'आज अपने जन्मदिन और कल गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले आज झारखण्ड राज्य के निर्माता और झामुमो के माननीय अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां से आशीर्वाद लिया। आज ही सुबह हेमन्त जी से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन

 

लोगों की मांगों को रखा सर्वोपरि
कल्पना ने झारखंड के लोगों की मांगों को सर्वोपरि रख सार्वजनिक जीवन यात्रा शुरू करने के अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने हेमंत सोरेन के वापस लौटने तक उनके विचारों को रखना और लोगों की सेवा करना जारी रखने का संकल्प लिया।

बता दें कि कल्पना एमटेक और एमबीए पासआउट हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ओडिशा के बारीपदा में पूरी की और भुवनेश्वर के संस्थानों से इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री हासिल की। गौरतलब है कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें