फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जय महाराष्ट्र’ नारे पर महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच बढ़ा विवाद

Thu, 25 May 2017 05:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर जारी संघर्ष के बीच एक नारे ने दोनों राज्यों का माहौल बिगाड़ दिया है। कर्नाटक के नगर विकास मंत्री रोशन बेग ने सीमावर्ती भाग बेलगांव में ‘जय महाराष्ट्र’ का नारा लगाने के खिलाफ बयान दिया है। इससे शिवसेना तिलमिला गई है।
विज्ञापन


शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आदेश पर शिवसेना के नेता व महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते और स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत बेलगांव जाकर ‘जय महाराष्ट्र’ का नारा लगाएंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी रोशन बेग के बयान की निंदा करते हुए इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कर्नाटक सरकार को एक पत्र भेजा गया है और देश में किसी को भी जय महाराष्ट्र बोलने से नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन


दरअसल, कर्नाटक के मंत्री रोशन बेग ने कहा था कि राज्य में जय महाराष्ट्र बोलने वाले जनप्रतिनिधियों का पद रद्द कर दिया जाएगा। जय महाराष्ट्र एक तरह से शिवसेना के कार्यकर्ताओं का घोष वाक्य है।

इसलिए इस मामले में शिवसेना ज्यादा आक्रामक हो गई है। इसको लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में मुख्यमंत्री फडणवीस पर निशाना साधा है और कहा है कि फडणवीस कर्नाटक सरकार को अपना बाहुबल दिखाए। गौरतलब है कि कर्नाटक का बेलगांव इलाका मराठी बाहुल्य है और शिवसेना लंबे समय से इस क्षेत्र को महाराष्ट्र में शामिल करने की मांग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें