फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा घोटाले में दोषी जगन्नाथ मिश्रा ने किया सरेंडर, पांच साल की सजा के लिए भेजे गए लालू वाली जेल

Tue, 06 Feb 2018 04:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Jagannath Mishra surrender
विज्ञापन

चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने सोमवार को विशेष सीबीआई कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद उन्हें बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। विशेष सीबीआई जज एसएस प्रसाद ने 24 जनवरी को उन्हें चाईबासा कोषागार से 37.62 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन


हालांकि परिवार के सदस्य की निधन के चलते उस दिन कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। मिश्रा को चारा घोटाले के दो मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। इससे पहले 2013 में भी उन्हें सजा सुनाई गई थी लेकिन पिछले साल 23 दिसंबर को चारा घोटाले के एक अन्य मामले में उन्हें बरी कर दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें