फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकप्रियता सूची में कांग्रेस के मुख्यमंत्री निचले स्थान पर, जगन रेड्डी नंबर एक तो योगी तीसरे पर

Thu, 20 Jun 2019 08:34 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता सूची में कांग्रेस पार्टी के तीनों सीएम निचले पायदान पर चल रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 22वें नंबर पर (रैंकिंग 2.8), छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल 23वें स्थान पर (रैंकिंग 2.7) और मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ 25 वें नंबर पर (रैंकिंग 2.6) हैं। 'नेता एप' द्वारा दी गई रैंकिंग में आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी पहले नंबर पर हैं। खास बात है कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता रैंकिंग में जगन रेड्डी का स्थान टॉप पांच में भी नहीं था, लेकिन इस बार वे टॉप पर पहुंच गए हैं। नंबर दो पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गत वर्ष 24 अगस्त को अपने आवास पर 'नेता एप' लांच किया था। इस एप में कई तरह की सूचनाएं होती हैं। जैसे कोई व्यक्ति अपने नेता के बारे में जानना चाहता है कि वह कैसा है, उसने क्या काम किया है, चुनाव में कौन-कौन से वादे किए थे और पूरे कितने किए हैं, तो यह सब जानकारी महज एक क्लिक से मिल जाती है। यानी हर नेता की कुंडली इस एप में रहती है। इस एप के जरिए जनता अपने नेता को रेटिंग देकर उनकी जवाबदेही भी तय कर सकती है। यह एप वोटरों को हर वह जानकारी मुहैया कराता है, जो वे जानना चाहते हैं।

इसकी पारदर्शिता पूर्ण रेटिंग से नेताओं के कामकाज का आकलन किया जा सकता है। यह एप मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता का ग्राफ भी बताता रहता है। लोकसभा चुनाव से पहले और प्रचार के दौरान नेता एप द्वारा राजनीतिक दलों और नेताओं की विभिन्न सर्वे रिपोर्ट जारी की गई थी। इस एप के साथ करीब 2.5 करोड़ सक्रिय यूजर्स जुड़े हैं। नेता एप ने लगातार दो सप्ताह तक मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग पता की है। इसमें राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और दूसरे विषयों से जुड़े सवाल रहते हैं। इसी आधार पर मुख्यमंत्री का उनके राज्य में लोकप्रियता ग्राफ तैयार होता है। 
विज्ञापन

 

10 जून से 15 जून के बीच की रैंकिंग रिपोर्ट

रैंक राज्य मुख्यमंत्री रैकिंग रेट (कुल अंक - 5)
1 तेलंगाना के चंद्रशेखर राव 3.7
2 हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर 3.6
3 नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल 3.5
4 छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल 3.4
5 ओडिशा नवीन पटनायक 3


17 जून से 20 जून के बीच की रैंकिंग रिपोर्ट

 
रैंक राज्य मुख्यमंत्री रैंकिंग रेट (कुल अंक - 5)
1 आंध्र प्रदेश जगनमोहन रेड्डी 4
2 तेलंगाना के चंद्रशेखर राव 3.8
3 उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 3.8
4 ओडिशा नवीन पटनायक 3.8
5 हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर 3.7
6 नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल 3.5
7 हरियाणा मनोहर लाल खट्टर 3.5
8 गुजरात विजय रूपाणी 3.4
9 त्रिपुरा बिप्लब कुमार देब 3.2
10 बिहार नीतीश कुमार 3.1
11 पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी 3.1
12 केरल पी विजयन 3.1
13 सिक्किम के गोले 3
14 नागालैंड नैफियू रियो 3
15 मेघालय कोनराड संगमा 3
16 उत्तराखंड टीएस रावत 3
17 अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू 3
18 पंजाब कैप्टर अमरिंदर सिंह 2.9
19 महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस 2.9
20 झारखंड रघुबर दास 2.9
21 असम सर्बानंद सोनोवाल 2.8
22 राजस्थान अशोक गहलोत 2.8
23 मध्यप्रदेश कमलनाथ 2.6
24 तमिलनाडु के पलानीस्वामी 2.4

बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में गत वर्ष विधानसभा चुनाव हुए थे।इन तीनों राज्यों में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को हराकर सरकार बनाई थी।हालांकि लोकसभा चुनाव में इन तीनों ही राज्यों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर विधानसभा चुनाव की हार का बदला ले लिया है।आंध्रप्रदेश में  जगन रेड्डी ने विधानसभा के अलावा लोकसभा में भी शानदार प्रदर्शन किया है।तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव ज्यादातर टॉप 3 में ही रहते हैं।लोकसभा चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ का ग्राफ भी ऊपर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें