फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े हालातों पर महबूबा बोलीं- बंदूक, सेना से हल नहीं हो सकती कश्मीर समस्या, बातचीत जरूरी

Sat, 17 Jun 2017 06:24 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्म-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के ताजा हालात पर कहा है कि बंदूक के दम पर कोई मसला हल नहीं किया जा सकता है। विधानसभा में मुफ्ती ने कहा, 'हमारे फौजी मर रहे हैं, आप बंदूक से, फौज से, कोई मसला हल नहीं कर सकते। बस बात से हल कर सकते हैं।' बता दें कि आज से जीएसटी को लेकर विधानसभा की विशेष सत्र बुलाई गई है।
विज्ञापन
Humare fauji mar rahe hain, aap bandook se, fauj se ,koi masla hal nahi kar sakte, bas baat se hal kar sakte hain: J&K CM Mufti in Assembly pic.twitter.com/nHA9aQqbAQ — ANI (@ANI_news) June 17, 2017 मुफ्ती ने कहा, 'हम लोग परेशान हैं, हमारे सैनिक मर रहे हैं. आज दोनों पक्षों के लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि कश्मीरियों की मुश्किलें दूर करने के लिए हमें साथ बैठना होगा। जब हम साथ मिलकर चलेंगे, तभी हम साथ आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में पांच लाख के इनामी लश्कर के मोस्ट वांटेड जुनैद मट्टू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके साथ दो और आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल पर पथराव कर रही भीड़ को हटाने के लिए सेना की फायरिंग में दो प्रदर्शनकारियों के भी मारे गए।  उधर आज सेना प्रमुख विपिन रावत ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्से में गड़बड़ी है। वहां जल्द स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

साथ ही रावत ने कहा कि हमें लोगों की जिंदगी की परवाह है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मानवाधिकार का उल्लंघन न हो। सेना प्रमुख को तेलंगाना में एयर फोर्स अकेडमी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें