इनदिनों दुनिया की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप पर टिकी हुई है। दुनिया की ताकतवार महिलाओं की सूचि में 19वें नंबर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी इवांका हैदराबाद में हो रहे 8वें ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने भारत आई हैं। तीन दिनों की यात्रा पर भारत आईं इंवाका को लेकर काफी सजगता बरती जा रही है।
मंगलवार को शुरू हो रहे इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इवांका ट्रंप के साथ 'वीमेन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल' (महिला पहले, सबके लिए समृद्धि) विषय पर आधारित तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
मॉडलिंग के बाद कारोबार में धाक जमाने वाली इवांका ट्रंप की गिनती ग्लैमरस महिलाओं में होती रही है जबकि सोशल मीडिया पर भी वो खूब सक्रिय रहती हैं। महिलाओं के अधिकारों को लेकर मुखर रहीं इवांका ने अमेरिका की कामकाजी महिलाओं को मां की परेशानियों को ध्यान में रखकर वुमेन हू वर्क किताब लिखी है, जो काफी पढ़ी गई है।
पढ़ें: 122 साल पुराने 'ताज पैलेस' में डिनर करेंगी इवांका, ये होगा आज का शाही मेन्यू
व्हाइट हाउस में इवांका की अपनी एक धाक है। वो काफी उदारवादी भी हैं, समय समय पर इवांका अमेरिकी राष्ट्रपति को अंतरराष्ट्रीय मामलों ही नहीं बल्कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सलाह देती हैं जिसके चलते कभी- कभी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता रहा है।