फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITR Forms: 2021-22 के लिए जारी हुए आईटीआर फॉर्म, विदेशी सेवानिवृत्ति लाभ और पीएफ पर ब्याज की मांगी जानकारी

Fri, 01 Apr 2022 09:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2021-22 का आयकर रिर्टन भरने के लिए फॉर्म जारी कर दिए हैं। इनमें करदाताओं से विदेशी सेवानिवृत्ति लाभ खातों से होने वाली आय की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को नए आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म जारी कर दिए। इनमें अन्य जानकारियों के साथ विदेश में सेवानिवृत्ति लाभों और सालाना 2.5 लाख रुपये से अधिक भविष्य निधि (पीएफ) जमा पर ब्याज के संबंध में अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आईटीआर-1 से आईटीआर-5 तक फॉर्म अधिसूचित किए हैं। कॉरपोरेट और ट्रस्ट के लिए आईटीआर-6 व आईटीआर-7 फॉर्म बाद में जारी किए जाएंगे।

आईटीआक-1 फॉर्म उन लोगों को भरना है जिनकी आय 50 लाख रुपये तक है और इसे अधिकांश रूप से पिछले साल की तरह ही रखा गया है। हालांकि, यह कहा गया है कि शुद्ध वेतन की गणना करते समय निर्धारिती को विदेशी सेवानिवृत्ति निधि से आय के बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, आईटीआर-2 फॉर्म में ढाई लाख रुपये सालाना से अधिक के भविष्य निधि योगदान पर पर अर्जित किए गए ब्याज के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें