भारत तिब्बती सीमा सुरक्षा बल ने एक अनोखी पहल करते हुए बीमार जवानों के उपचार और देखभाल सेवाओं में कुत्तों को तैनात करने का फैसला किया है। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है, इसमें सेना के कुत्ते न सिर्फ जवानों के इलाज में मदद व उनकी देखभाल करेंगे बल्कि जवानों के दिव्यांग बच्चों को भी संभालेंगे।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में तैनात 3500 के करीब कुत्तों के सेवानिवृत्त होने के बाद इनके जीवित रहने की चुनौतियां बढ़ जाती हैं। इसको लेकर सेना काफी समय से चिंतित है।
इसको लेकर गृहमंत्रालय के साथ भी हाल में हुई एक बैठक में विचार विमर्श हुआ था। अभी सेना से सेवानिवृत्त कुत्तों को जानवरों के लिए काम करने वाले एनजीओ को सौंप दिया जाता है।
ऐसे में आईटीबीपी ने इन कुत्तों को स्वास्थ्य व देखभाल सेवाओं में लगाने का फैसला लिया है। इसमें सबसे पहले चंडीगढ़ में 5 कुत्तों के एक समूह को इस नए मोर्चे पर लगाया गया है।