फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: आजादी के अमृत महोत्सव में आइटीबीपी के 11 जवानों के परिवारों का सम्मान, देश के लिए न्योछावर किए थे प्राण

Fri, 29 Oct 2021 11:11 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के लिए शहीद होने वाले 11 जवानों के परिवार को आईटीबीपी ने सम्मानित किया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इन सभी परिवारों का सम्मान किया गया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित परेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-चीन सीमा पुलिस ने अपने 11 शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित किया है। इन सभी परिवारों का सम्मान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हुआ है। जिन जवानों के परिवारों का सम्मान किया गया है वो देश के लिए शहीद हुए थे। 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जवानों के परिवारों का सम्मान किया। यह कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया था। आजादी का अमृत महोत्सव केन्द्र सरकार की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आईबीपी के पूर्व जवानों के परिवार भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल लोगों को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का संग्रहालय के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के पराक्रम और बलिदान पर बनी फिल्म भी दिखाई गई। इस दौरान आइटीबीपी के एडीजी एएम प्रसाद ने देश के लिए शहीद जवानों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। आईटीबीपी का गठन 1962 में किया गया था, जो चीन से लगने वाली देश की 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा की रखवाली करता है। वहीं आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कामों में भी आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया जाता है। 

1960 से हो रहा है पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन 
आइटीबीपी के आइजी आइएस दुहान ने बताया कि लद्दाख से अरुणाचल के बीच आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को हाट स्पि्रंग इलाके में चीन की सेना से झड़प के दौरान 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद '1960 से केंद्र सरकार इस दिन को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इसी कड़ी में साल भी 21 अक्टूबर को इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें