फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी डीजी ने बर्फीले हिमालय में पैदल तय की 103 किलोमीटर की दूरी, जवानों से की सीधे बात

Wed, 02 Oct 2019 06:57 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ITBP DG SS Deswal - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

एसएस देशवाल बर्फीले हिमालय में 103 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने वाले आईटीबीपी के पहले डीजी बन गए हैं। इससे पहले आईटीबीपी के किसी भी डीजी ने इतनी लंबी दूरी की पैदल यात्रा पहले तय नहीं की है। उन्होंने भारत चीन सीमा पर अग्रिम चौकियों का निरीक्षण किया। डीजी ने विपरित परिस्थितियों में सीमा पर डटे प्रहरियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अलग-अलग जगहों पर तैनात आईटीबीपी जवानों से सीधी बातचीत की।

विज्ञापन


आईटीबीपी के मुताबिक, एसएस देशवाल भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करने एवं जवानों से सीधी बातचीत करने के लिए पिछले कई दिनों से हिमालय में पैदल चल रहे थे। बल की सभी अग्रिम चौकियों पर वे पैदल चलकर गए। कई जगहों पर उबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते, तो कहीं बर्फ ने उनकी राह रोकने की कोशिश की। रास्ते में कई उफनती नदियां भी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश का यह पूरा इलाका हाई एल्टीट्यूड के प्रभाव क्षेत्र वाला था। जहां पर ऑक्सीजन का लेवल कम होता जाता है। देशवाल ने ऐसे ही विपरित मौसम में डयूटी देने वाले बल के जवानों का हौसला बढ़ाया। बता दें कि इससे पहले वे इसी साल जून में लिपुलेख दर्रे पर भी पैदल जा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जुलाई में 42 किलोमीटर पैदल चलकर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी जवानों की पीठ थपथपाई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें