भारतीय विमानों ने गिराए थे इजरायली बम
भारतीय वायुसेना के मिराज फाइटर जेट ने बालाकोट पर एयर स्ट्राइक में एक मदरसे को निशाना बनाया था, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा प्रशिक्षण शिविर चलाया जाता है। मिराज विमान ने इजरायल में बने स्पाइस-2000 बम गिराए थे, जो दीवारों व बंकरों के अंदर घुसने के बाद फटकर चारों तरफ तबाही मचाते हैं। इसे इजरायली सेना किसी बिल्डिंग में छिपे आतंकियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल करती है।
भारतीय राजनीति में फिर होगी गहमागहमी
इटली की पत्रकार के इस दावे के बाद नई सरकार बनाने के लिए लोकसभा चुनावों से गुजर रही भारतीय राजनीति में एक बार फिर गहमागहमी होने के आसार हैं।
बता दें कि बालाकोट एयर स्ट्राइक से केंद्र की भाजपा सरकार को चुनावी लाभ मिलने की आशंका के बाद कई विपक्षी दलों ने आतंकियों के मारे जाने के सबूत मांगे थे। कई देशों की मीडिया ने भी पाकिस्तान के दावों को ज्यादा तवज्जो देते हुए भारतीय दावे पर सवाल खड़े किए थे।