भारत में इटली के राजदूत विन्सेन्जो डी लुका ने भारत-इटली संबंधों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक साझेदारी के आधार पर इटली और भारत के बीच संबंधों को बढ़ाएंगे।
आगे उन्होंने कहा कि हमने भारत के साथ पिछले साल दस अरब यूरो से अधिक का द्विपक्षीय व्यापार किया जो कि एक रिकॉर्ड है और अब हम भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार के मामले में यूरोप में तीसरे नंबर पर हैं।