फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी सचिव ने कहा: डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये तकनीक को बढ़ावा

Sun, 27 Jun 2021 02:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • सचिव अजय प्रकाश साहनी ने कहा, कामकाज के पूरी तरह से नए तौर तरीके आ गए हैं और दुनिया भर में इस क्षेत्र में काफी नवोन्मेष हो रहा है। राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन तेजी से विकसित हुआ है।
विज्ञापन
अजय प्रकाश साहनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव अजय प्रकाश साहनी ने कहा कि सरकार नई तकनीक और उद्योग के घटनाक्रमों की जरूरतों पर ध्यान देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम को नया रूप देने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए (पीएएफआई) साहनी ने कहा, भारतीय आईटी उद्योग तेजी से समायोजित हो गया है। सोशल मीडिया मंचों के लिए बनाए गए नए आईटी नियमों से उपयोगकर्ताओं के अधिकारों को मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा, कामकाज के पूरी तरह से नए तौर तरीके आ गए हैं और दुनिया भर में इस क्षेत्र में काफी नवोन्मेष हो रहा है। राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन तेजी से विकसित हुआ है।
विज्ञापन


देशभर में हुए लॉकडाउन के दौरान डिजिटल तकनीक से काम करने को बढ़ावा मिला है। सरकार की ओर से शुरू किए गए आरोग्य सेतु जैसे एप को युवाओं ने काफी सराहा है। इसके साथ ही हम आने वाले समय में हम भारत में सेमी कंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि ड्रोन और रोबोट जैसे अन्य उत्पादों को बनाने में खरे उतरेंगे।

ई- गवर्नेंस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय स्तर पर और डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार किया जाएगा। वर्तमान में यूपीआई पैसे भेजने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। इसके जरिये 250 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें