फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luiz Inacio Lula da Silva: ब्राजील के राष्ट्रपति बोले- भारत में छठी बार आकर खुशी हो रही, गहरा करना होगा सहयोग

Sat, 21 Feb 2026 03:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Luiz Inacio Lula da Silva: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने पीएम मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें छठी बार भारत में आकर खुशी हो रही है। उन्होंने पीएम मोदी के ब्राजील दौरे का भी जिक्र किया। इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग पर बात की। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने शनिवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। दोनों देशों के बीच तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें भविष्य के लिए डिजिटल साझेदारी, दुर्लभ खनिज के क्षेत्र में सहयोग और इस्पात आपूर्ति श्रृंखला में खनन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौते शामिल हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने क्या कहा?
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने कहा, 'मेरे प्रिय मित्र मोदी, यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मैं इस देश में छठी बार आया हूं। भारत और ब्राजील की मुलाकात अद्वितीय है। हम केवल वैश्विक दक्षिण की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियां नहीं हैं। यह एक डिजिटल महाशक्ति और एक नवीकरणीय ऊर्जा महाशक्ति की मुलाकात है। हम दोनों देश विविधता से भरपूर संस्कृतियों के केंद्र हैं और हम दोनों बहुपक्षीयता और शांति का समर्थन करते हैं। उन्होंने बताया कि वह इस देश में आकर कितने खुश हैं।

पीएम मोदी के ब्राजील दौरे का जिक्र कर क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, यह हम दोनों के बीच तालमेल और आपसी भरोसे को दर्शाता है। कुछ महीने पहले जुलाई में मुझे अपने मित्र मोदी की ब्राजील में मेजबानी करने का सम्मान प्राप्त हुआ था। उनका दौरा मील का पत्थर था। उस अवसर पर हमने पांच क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा का पुनर्गठन किया। हमने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जो इन क्षेत्रों हमारे सहयोग को मजबूत गुणवत्ता प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Brazil Ties LIVE: $20 अरब का कारोबार! दुर्लभ खनिज-रक्षा क्षेत्र में सहयोग; भारत-ब्राजील के बीच कई समझौते

दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग पर क्या कहा?
  • ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने कहा कि भारत और ब्राजील की आवाज खासकर बदलती भू-राजनीति के संदर्भ में अहम है।
  • उन्होंने कहा कि अस्थिरता वाले वैश्विक माहौल में हमें अपनी रणनीतिक वार्ता को मजबूत और गहरा करना होगा।
  • उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील संयुक्त राष्ट्र, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और जी20 में अहम हैं और हम एक अधिक न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा शासित बहुपक्षीय शासन की निर्माण में साझेदार हैं।

राष्ट्रपति भवन में हुआ लूला डा सिल्वा का औपचारिक स्वागत
इससे पहले दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। उनका राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति लूला ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


शुक्रवार को राष्ट्रपति लूला ने नई दिल्ली में ब्राजीलियाई व्यापार और निवेश प्रोत्साहन एजेंसी (एपेक्स) के पहले कार्यालय का उद्घाटन किया। एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह ब्राजील के उत्पादों और सेवाओं को विदेश में बढ़ावा देने और ब्राजील की अर्थव्यवस्था के रणनीतिक क्षेत्रों में विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद करेगा। लूला का भारत दौरा जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री मोदी के ब्राजील दौरे के बाद हो रहा है, जो 50 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें