फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह भारत पर हमला, एकजुट होकर सरकार का समर्थन करें: आडवाणी

Fri, 15 Feb 2019 04:42 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Lal Krishna Advani - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले को भारत पर हमला करार दिया और कहा कि पूरे देश को सरकार के पूर्ण समर्थन में एकजुट हो जाना चाहिए। आडवाणी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शहीद जवानों के साथ है और वह इस हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

विज्ञापन


भाजपा नेता ने अपने बयान में कहा आतंकवादी और उनके प्रायोजक को समझना चाहिए कि भारत को वे अपने कुत्सित कृत्यों से न तो बांट सकते हैं और न डिगा सकते हैं। भारत सरकार इस हमले का जिस भी तरह से जवाब देती है, उसमें पूरे देश को एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए।  

आडवाणी ने इस बात को रेखांकित किया कि यह बर्बर हमला भारत पर हमला है और मानवता के प्रति अपराध है। गौरतलब है कि पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 40 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें