फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पायल तडवी आत्महत्या: परिवार ने जताई हत्या की आशंका, एक आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 28 May 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पायल तडवी के पति - फोटो : ANI

मुंबई के बीवाईएल नायर अस्पताल के बाहर वंचित बहुजन अगड़ी और अन्य आदिवासी संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां 22 मई को गायनोकोलॉजी (स्त्रीरोग) की पढ़ाई करने वाली दूसरे वर्ष की छात्रा पायल तडवी (22) ने वरिष्ठ छात्राओं से परेशान होकर आत्मत्या कर ली थी। इसी बीच पायल को खुदकुशी के लिए उकसाने की आरोपी मुंबई के अस्पताल की चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पायल की मां अबीदा तडवी और उनके पति डॉक्टर सलमान भी मौजूद हैं। ये सभी मांग कर रहे हैं उन तीन वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, जिन्होंने कथित तौर पर रैगिंग के दौरान पायल का शोषण किया और उसकी जाति को लेकर उसे भलाबुरा कहा।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

पायल के पति सलमान ने कहा, "हम चाहते हैं कि सरकार हस्तक्षेप करे। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह मुमकिन है कि पायल की तीन महिला डॉक्टरों ने हत्या की हो।"

पायल के परिवार और प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह महाराष्ट्र जाएंगे। उन्होंने कहा, "हमें अपनी छोटी बहन को न्याय दिलाने के लिए लड़ने की जरूरत है।"

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी बीवाईएल अस्पताल को चिट्ठी लिखकर मामले की जांच का निर्देश दिया है और मामले की जांच से जुड़ी रिपोर्ट मांगी है। 

इससे पहले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी किया था। आयोग ने एंटी-रैगिंग कानून के तहत की गई कार्रवाई पर जवाब आठ दिनों में दाखिल करने को कहा है। वहीं तीन आरोपी महिला डॉक्टरों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

पायल तडवी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

आरोपियों ने कहा निष्पक्ष जांच हो

महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) को लिखे खत में अंकिता खंडेलवाल, हेमा आहूजा और भक्ति मेहारे ने कहा है कि वे चाहती हैं कि कॉलेज मामले में निष्पक्ष जांच करे और उन्हें न्याय दिलाए। 

तीनों डॉक्टरों ने खत में लिखा है, "बिना हमें सुने, पुलिस बल और मीडिया के दबाव में जांच करने का तरीका सही नहीं है।" एमएआरडी ने तीनों डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एमएआरडी के अधिकारी के हवाले से कहा है, "हमारे पास विश्वसनीय इनपुट हैं कि तीनों डॉक्टरों ने पायल तडवी के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। हम मामले की जांच में पुलिस को सहयोग देंगे।"

मामले में दायर एफआईआर में कहा गया है कि पायल का वरिष्ठ डॉक्टरों ने शोषण किया था। यह कहकर कि उसे ऑपरेशन थिएटर में नहीं जाने दिया जाएगा या डिलीवरी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। व्हाट्सएप ग्रुप पर उसका आदिवासी समुदाय से होने को लेकर भी मजाक बनाया जाता था।

आत्महत्या वाले दिन मां को किया था फोन

पायल ने 22 मई को आत्महत्या कर ली थी। उनके परिवार की कहना है कि आदिवासी समुदाय से होने के कारण डॉक्टर पायल को ताने मारते थे। तीनों डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पायल की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने उन्हें 22 मई को फोन करके खुद के साथ हो रहे शोषण के बारे में बताया था।

पायल तडवी - फोटो : social media

परिवार ने खोली अस्पताल की पोल

पायल के पति सलमान का कहना है कि उन्होंने और उनके परिवार ने गायनोकोलॉजी विभाग के एचओडी डॉक्टर एसडी शिरोडकर से शोषण के इन आरोपों पर ध्यान देने के लिए कहा था। उन तीन डॉक्टरों से संबंधित शिकायत भी दर्ज करवाई थी, कि वो पायल को उसकी जाति को लेकर ताने मारती थीं। जिसके बाद एचओडी ने पायल को दो महीने की ट्रेनिंग पर भेज दिया।

उन्होंने आगे कहा कि परिवार ने पायल की यूनिट बदलने का अनुरोध भी किया। लेकिन कई आश्वासनों के बावजूद भी उनका अनुरोध नहीं सुना गया। जब पायल ट्रेनिंग से वापस आई तो उसे और भी ज्यादा परेशान किया जाने लगा। 

पायल के परिवार ने अस्पताल प्रशासन के कई दावों की पोल खोली है। डीन ने दावा किया था कि उन्हें पायल के परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली। लेकिन पायल की मां ने वो खत दिखाया, जिसे उन्होंने 13 मई को डीन को सौंपा था। यानी पायल के खुदकुशी करने से नौ दिन पहले।

हालांकि अन्य तीन डॉक्टरों के साथ-साथ एचओडी को भी निलंबित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस तीनों आरोपी डॉक्टरों का पता नहीं लगा पाई है। तीनों ने 22 मई से अपने फोन को स्विच ऑफ कर लिया है। मामले की जांच के लिए हुई अस्पताल की एंटी-रैगिंग कमेटी की सुनवाई में भी तीनों नहीं पहुंचीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next