फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम येचुरी का विवादित बयान, बोले- हिंदू अहिंसक, यह कहना ठीक नहीं है

Sat, 04 May 2019 11:58 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
sitaram yechuri - फोटो : bbc
विज्ञापन
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है रामायण और महाभारत भी लड़ाई और हिंसा से भरी है।  लेकिन एक प्रचारक केतौर पर उसे केवल एक महाकाव्य बताया जाता रहा हैं। उन्होंने कहा यह दावा करना ठीक नहीं है कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण आते-आते नेताओं  में विवादित बयानों को लेकर होड़ मची है। माकपा के महासचिव ने कहा रामायण और महाभारत हिंसा के उदाहरणों से भरे पड़े हैं। इस के बाद यह कहना ठीक नहीं हैं कि हिंदू अहिंसक हैं।  उन्होंने कहा वह इस तर्क पर भरोसा नहीं करते जबकि इसके तमाम उदाहरण सामने हैं। 
  
माकपा महासचिव  ने इससे पहले साध्वी प्रज्ञा को  लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था।  उन्होंने साध्वी की उम्मीदवारी को हिंदू वोटरों  को एकजुट करने की कवायद करार दिया था। येचुरी ने कहा था कि भाजपा इस चुनाव  में 50 फीसदी सीटें भी बचाने में  असफल रहने वाली है। इसलिए वह हर तरह से प्रयास कर  हिंदू वोटरों का ध्रुवीकरण करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें