फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर बोले अमित शाह- SC का फैसला किसी की हार-जीत नहीं

Tue, 22 Aug 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज मुस्लिम महिलाओं को इस फैसले से समानता का अधिकार दे दिया है। शाह ने कहा कि इस फैसले को हार-जीत के तौर पर न देखा जाए। 
विज्ञापन


पढ़ें- SC के फैसले पर AIMPLB बोला- जो तीन तलाक मंजूर करती हैं उनका क्या?

This verdict is historic, its not about anyone's win or loss. I welcome this on behalf of the party: Amit Shah #TripleTalaq pic.twitter.com/FpGLXGCsAL— ANI (@ANI) August 22, 2017


अमित शाह ने मुस्लिम महिलाओं को भी बधाई दी है जो इस मामले को लेकर के काफी सालों से लड़ रही थीं। शाह ने कहा कि इन महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है। 
विज्ञापन


फैसला आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि वो पीएम और सरकार दोनों को महिलाओं के पक्ष को विवेकपूर्ण और न्यायपूर्ण तरीके से सर्वोच्च अदालत के सामने रखने पर धन्यवाद देता हूं। 

वहीं कांग्रेस द्वारा भी फैसले का स्वागत किया गया। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि तीन तलाक की मान्यता हदीस या फिर अन्य इस्लामी कानूनों में भी नहीं है। कोर्ट के फैसले से मुस्लिम महिलाओं को जीने की आजादी मिली है। इस फैसले के बाद अब इस विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें