छापेमारी में जब्त किया गया कैश
- फोटो : ANI
आयकर विभाग ने छापे के दौरान एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उनके लाभार्थियों से 62 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। यह नोटबंदी के बाद से दिल्ली-एनसीआर से बरामद की गई सबसे बड़ी नकदी है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और गोवा के 42 परिसरों में छापेमारी जारी है। यह जानकारी सूत्रों के जरिए मिली है।