आयकर अधिकारियों ने तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के आवास पोएस गॉर्डन के ऑफिस ब्लॉक की तलाशी ली। सूचना के आधार पर आयकर अधिकारियों ने जेल में बंद अन्नाद्रमुक नेता वीके शशिकला द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कमरे को भी खंगाला।
आयकर अधिकारियों ने साफ किया है कि उन्होंने पूरे पोएस गॉर्डन परिसर की तलाशी नहीं ली है। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम नौ बजे परिसर में घुसी और सिर्फ पुनगुनद्रन के कमरे, रिकॉर्ड रूम और शशिकला द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कमरे को खंगाला।’ पुनगुनद्रन दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का सहायक था।
आयकर विभाग की इस कार्रवार्इ का एआईएडीएमके कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है। आयकर विभाग के छापों पर एआईएडीएमके के पूर्व विधायक दिनाकरन कैंप के समर्थक वीपी कलाइराजन ने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है। जिसमें एक ही परिवार को टारगेट किया जा रहा है।
Income Tax Dept raids #Sasikala and her relatives' properties in Chennai's Poes Garden
— ANI (@ANI) November 17, 2017
IT raids: Protesting Sasikala supporters detained by Police in Poes Garden #Chennai pic.twitter.com/T4BwlpBd4h
— ANI (@ANI) November 17, 2017
पढ़ें- जयललिता की मौत पर AIADMK मंत्री का बड़ा खुलासा, कहा- हम सभी ने झूठ बोला था
गौरतलब है कि आयकर अधिकारियों ने पिछले हफ्ते से तमिलनाडु में जारी छापामारी में दस समूहों के पास से 1430 करोड़ की अघोषित संपत्ति का पता लगाया है। इसमें एआईएडीएमके नेता वीके शशिकला, उनके रिश्तेदार और उनके सहायकों के पास से मिली संपत्ति भी शामिल है।
आयकर विभाग ने पिछले हफ्ते से अब तक 187 ठिकानों पर छापामारी की, जिसमें शशिकला, उनके भतीजे टीटीवी दिनकरन और तमिल टीवी चैनल जया टीवी के ठिकाने शामिल हैं। इसमें से कई जगहों पर कई दिनों तक खोजबीन जारी रही। आयकर अधिकारियों के मुताबिक सात करोड़ नगद, पांच करोड़ की ज्वेलरी भी मिली है। इसमें शशिकला के भाई के यहां से बरामद कैश भी शामिल है।